Tuesday, October 20th, 2026

ट्रंप ने वॉशिंगटन में लगाया आपातकाल, शपथग्रहण समारोह पर संकट के बादल

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच जारी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप ने अपने खिलाफ आज अमेरिकी संसद में पेश किए गए महाभियोग के बाद राजधानी वॉशिंगटन में आपातकाल का ऐलान कर दिया है। वॉशिंगटन में 20 जनवरी को उनके प्रतिद्वंदी जो बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में ट्रंप के आपातकाल के ऐलान पर भी जमकर सियासी घमासान छिड़ने की आशंका है।

जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह पर संकट के बादल
ट्रंप ने वॉशिंगटन में आपातकाल का फैसला बाइडन के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह से पहले और उस दौरान हिंसा होने की आशंका को लेकर लिया है।राजधानी में ट्रंप समर्थकों की हिंसा को लेकर स्थानीय पुलिस एवं संघीय जांच अधिकारी भी चिंता जता चुके हैं। अब 20 जनवरी को होने वाले जो बाइडन और कमला हैरिस के शपथग्रहण समारोह पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

24 जनवरी तक जारी रहेगा आपातकाल
सोमवार को जारी एक बयान में वाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति के इस कदम से गृह मंत्रालय (डीएचएस) और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) को राहत प्रयासों का समन्वय करने की अनुमति मिल गई है। ताकि, स्थानीय लोगों के समक्ष आपातकाल के कारण आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। वाशिंगटन डीसी में आपातकालीन घोषणा सोमवार से प्रभावी हो गई, जो 24 जनवरी तक लागू रहेगी।

 

#ट्रंप

Source : Agency

पाठको की राय